भगवानपुर:-कस्बा भगवानपुर में बन्द पड़े मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का सामान चुरा लिया पीड़ित ने भगवानपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की तहरीर के आधार पर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने मकान पर जाकर पर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार निवासी कस्बा भगवानपुर अपनी सासू मां की देहांत की खबर सुनकर परिवार सहित दुख प्रकट करने मेरठ गया हुआ था कई दिन बीत जाने के बाद जब वह अपने घर भगवानपुरा आया तो उसने मकान का ताला टूटा हुआ पाया और सम्मान को इधर-उधर बिखरा देख कर अरुण कुमार के होश उड़ गए उसने देखा कि घर में रखे हुए लाखों रुपए के जेवरात वहां से गायब है आनन-फानन में पीड़ित अरुण कुमार ने थाना भगवानपुर को अज्ञात चोरों द्वारा मकान में ताला तोड़कर चोरी करने की सूचना दी थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट मय फोर्स के पीड़ित के मकान पर पहुंचे और वहां जाकर जांच पड़ताल की थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने पीड़ित अरुण कुमार को आश्वासन दिया की मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

More Stories
ड्यूटी पर जाते समय दो मोटर साइकिल सवार आए ट्रक की चपेट में,, इलाज के दौरान एक की मौत,
उत्तर प्रदेश से अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
ट्रक की साइड लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत,, परिवार में कोहराम.. एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी..