Tahelka news

www.tahelkanews.com

मास्क, सेनिटाइजर वितरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री के सलाहकार का हुआ जोरदार स्वागत,, भारत मे बनी वेक्सीन को लेने लिये अन्य देशों में लगी होड़:- नरेंद्र ठाकुर

Spread the love

 

लियाकत कुरैशी
भगवानपुर:- भगवानपुर स्थित एक दवाई कंपनी में मास्क सेनीटाइजर वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के औद्योगिक सलाहकार नरेंद्र ठाकुर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य सलाहकार नरेंद्र ठाकुर ने कहा सामाजिकता को लेकर समय समय पर छोटे-छोटे कार्यक्रम करना अच्छी बात है उन्होंने कहा कि आज 16 जनवरी को जो वैक्सीनेशन का कार्य हमारे देश के प्रधानमंत्री ने शुरू किया है यह बड़ी बात है इसकी हमारे अंदर देखने ओर सोचने की गरिमा होनी चाहिए वैक्सीनेशन के दिन यदि हम इतने बड़े दिन में एक छोटा सा कार्यक्रम मास्क वितरण सैनिटाइजर इत्यादि का कर रहे हैं तो यह भी एक बहुत बड़ी बात है ओर यह भी वेक्सीनेसन कार्यक्रम का एक हिस्सा है और हम सभी को ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारे देश में जो वैक्सीन बनी है इसको लेने के लिए अन्य देश हमारे प्रधानमंत्री से निवेदन कर रहे हैं है कि हमें भी वैक्सीन की जरूरत है उन्होंने कहा अन्य देशों को भारत के ऊपर विश्वास है और इस विश्वास को हमारे वैज्ञानिकों ने पटल पर लाकर खड़ा कर दिया है की हमारे वैज्ञानिक भी वेक्सीन बना सकते हैं वह भी समय से पहले उन्होंने कहा 135 करोड़ जनसंख्या वाले देश में बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है उन्होंने सैनिटाइजर मास्क आदि वितरण करने वाले कंपनी स्वामी के पुत्र को भी वैक्सीनेशन का हिस्सा बताया और उन्हें बधाई भी दी। कार्यक्रम मौजूद सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी राजेेश सैनी  भाजपा प्रदेश महासचिव मयंक गुप्ता भाजपाा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश युवा भाजपा नेेता ध्रुव गुप्ता तथा संचालन कवी किसलेय सैनी ने किया

About The Author

You may have missed