लियाकत कुरेशी
हरिद्वार:- बसपा के कई नेताओं को सत्ताधारी पार्टी भाजपा के साथ नजदीकया बनाना भारी पड़ गया जिसे लेकर बसपा पार्टी ने तीन नेताओं को परिवार सहित पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया बसपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा चौधरी विजेंद्र सिंह, जयंत चौहान, मुकर्रम अंसारी ,और भागमल तथा उनके परिवार का सदस्य सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से नजदीकियों के कारण पिछले वर्ष पार्टी से निष्कासित कर दिए गए थे लेकिन पूर्व पार्टी स्थानीय नेतृत्व के सामने उक्त नेताओं ने लिखित रूप में माफी तलाफी कर ली थी जिसे लेकर दोबारा से तीनों नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया था लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं व संगठन द्वारा तीनो की भाजपा से नजदीकियां पाई गई जिस कारण बहुजन समाज पार्टी को उक्त नेताओं के कारण भारी नुकसान दिखाई दिया जिला अध्यक्ष रामकुमार राणा ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण चौधरी विजेंद्र सिंह ,जयंत चौहान, मुकर्रम अंसारी, एवं पूर्व बसपा प्रत्याशी भागमल को परिवार सहित बसपा से निकाल दिया गया है

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल