लियाकत कुरेशी
झबरेड़ा:-ग्राम नगला कुबड़ा में सड़क पार रही ग्रामीण महिला को एक कार ने भयानक टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई देखते-देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई मय फोर्स के सूचना पर पहुंचे मंगलौर कोतवाली प्रभारी व थानाध्यक्ष झबरेड़ा रविंद्र कुमार ने चालक को कार सहित कब्जे में लेकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जहां से उसे ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया है 
जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान विक्रम के भतीजा मिनू कुमार की पत्नी खेत से घास लेकर आ रही थी जब वह सड़क पार करने लगी तो लाठरदेवा की ओर से आ रही कार ने महिला को भयानक टक्कर मार दी
सूत्रों के अनुसार कार चालक दारु के नशे में अपने होश हवास खोने के बाद कार चला रहा था नगला कुबड़ा में एक्सीडेंट करने से पहले भी चालक ने किसी ट्रेक्टर में टक्कर मार दी थी घायल महिला को 6 माह की गर्भवती बताया जा रहा है

More Stories
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी