लियाक़त कुरेशी
रुड़की:-किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की मासिक बैठक प्रशासनिक भवन रुड़की में हुई ,जिसकी अध्यक्षता बालचंद सैनी जी द्वारा की गई, बैठक में तय हुआ कि दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन धरना स्थल पर मौजूद किसान आंदोलन कार्यों हेतु खाद्यान्न एवं वित्तीय सहायता दी जाएगी। किसान मजदूर संगठन सोसायटी रजिस्टर्ड बैठक का
संचालन अरुण कुमार सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन माली ने कहा केंद्र और राज्य सरकार किसान मजदूर के साथ दुर्व्यवहार कर रही है प्रदेश में मजदूर संघ के काम करने वाले आदमी परेशान हैं सरकार मजदूरी की ओर अनदेखी कर रही है उन्होंने कहा कि मजदूर और किसानों के साथ किए जा रहे हैं सौतेले व्यवहार को संघटन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा किया , बैठक में नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए
सलेमपुर निवासी मजदूरी की आवाज उठाने वाले अरुण सैनी को जिला महासचिव का नियुक्ति पत्र दिया गया एवं सुबोध कुमार शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य का नियुक्ति पत्र दिया गया यह नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारिया द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र देते हुए नवीन मारिया जी ने कहा कि हम सभी नए सदस्यों से उम्मीद करते हैं कि संगठन को और भी मजबूत करेंगे, ब्रह्मपाल धीमान जी प्रदेश सचिव ने नए सदस्यों को बधाई दी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सेठ पाल जी ने कहा किसानों के लिए संगठन हर वक्त खड़ा है जो भी समस्या है उसका निवारण किया जाएगा ,दुष्यंत महारथी जी ने संगठन द्वारा किए गए कार्य को बताया ,विधानसभा सचिव घनश्याम सिंह जी ने मजदूरों का मुद्दा उठाया, नाथीराम सैनी जी जिला संगठन मंत्री जी ने गन्ने के मूल्यों की बातों पर चर्चा की ,चौधरी राजेंद्र जी ने बताया कि हम किसानों के साथ हैं और हर लड़ाई लड़ने को तैयार है | आज मासिक बैठक में किसानों व मजदूरों की मूलभूत समस्या बिजली ,पानी ,कृषि कार्ड ,श्रमिक कार्ड , रोजगार आदि पर चर्चा करते हुए अध्यक्ष बालचंद जी द्वारा मीटिंग का समापन किया गया
आज मीटिंग में मोहसीन, चौधरी राजेंद्र, रविंद्र जी, वेद पाल जी, अनिल कंबोज आदि लोग उपस्थित हुए।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल