लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा:-खेत से महिला का कटा हुआ पैर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो कुछ दूरी पर एक पाजेब भी मिली।
जानकारी के अनुसार इकबालपुर पुलिस चौकी थाना झबरेड़ा क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम मौलना में स्थित सुधीर त्यागी के खेत के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे तो उन्होंने देखा की खेत से एक आवारा कुत्ता महिला के कटे हुए पैर को उठा कर ले जा रहा है इतना देखते ही बच्चो ने शोर मचा दिया है बच्चो की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे मय फ़ोर्स के इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज मोहन कठेत ने आसपास छानबीन की तो कुछ दूरी पर एक सफेद पाजेब भी मिली संभावना जताई जा रही है कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ गांव से फरार हुई विवाहिता का है।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ