लियाक़त कुरेशी
रुड़की: किसानों को जबरदस्ती डिये तीन काले क़ानूनो एव दिन पर दिन बढ़ती महंगाई तथा डीजल,पैट्रोल के बढ़ते दामो को लेकर रुड़की में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांधीवादी पद यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया
तथा भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की रुड़की ग्रामीण जिलाध्यक्ष याकूब सिद्दीकी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है देश के किसानों से बिना विचार विमर्श यही ही भाजपा सरकार ने जबरन तीन काले कानून बना दिए हैं जिससे देश का किसान खफा है उन्होंने कहा करीब 3 माह से काले कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों की सरकार कोई सुध नहीं ले रही है झबरेड़ा विधान सभा विधायक पद से भावी उम्मीदवार अरविंद प्रधान सुनहरा ने कहां झब्रेड़ा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक कौड़ी भी नहीं लगाई गई उन्होंने कहा झबरेड़ा विधायक देशराज सड़क बनाने के नाम पर सिर्फ फीता काटकर दिखावा करते रहते हैं यदि उन्होंने एकाद सड़क अपने कार्यकाल में बनाई भी है तो वह समय से पहले टूट कर जर्जर हो गई है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नासिर परवेज ने कहा भाजपा सरकार दिन पर दिन किसी ना किसी बहाने से देश की जनता को लूटने का काम कर रही है इसलिए सभी कांग्रेस जनों ने किसी ना किसी रूप में लगातार आंदोलन करने की ठानी है उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार महंगाई पर कंट्रोल नहीं करती है और किसानों पर थोपे गए काले कानूनों को वापस नहीं लेती हैं कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करते रहेंगे

More Stories
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी