लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा:- जहाजगढ़ से शादी निपटाकर बाइक पर जा रहे पिता पुत्रियों के ऊपर पीछे से आ रहा एक ट्रक चढ़ गया जिससे पिता की मौके पर मौत हो गई और दोनों पुत्रियां गंभीर रूप से घायल हो गई घायल पुत्रियों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक पुत्री की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर सिविल अस्पताल के लिए भेज दिया!
जानकारी के अनुसार रणजीत निवासी हरिनगर पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर अपने साले सोहनलाल निवासी जहाजगढ़ थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार के यहां उसकी बेटी की शादी में अपनी दो पुत्रियों को लेकर गया था मंगलवार की शाम अपनी दोनों बेटियों अपने घर हरिनगर पुरकाजी वापस ले जा रहा था जैसे ही वह जहाजगढ़ से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर झबरेड़ा शिव चौक पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक में रणजीत 55 सहित सहित दोनों पुत्री सपना25 तथा भावना19 को अपनी चपेट में ले लिया रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई और घायल दोनों पुत्रियों भावना और सपना को पुलिस ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने मृतक रणजीत के शव का पंचनामा कर पीएम हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया चिकित्सक ने भावना की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि सपना का इलाज कस्बे के निजी अस्पताल में जारी है रणजीत की पत्नी मन्तलेस ने बताया कि सपना की शादी अगले महीने होनी थी लेकिन शादी से पहले ही बाप का साया उठ गया

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ