लियाक़त कुरेशी
रूड़की:-सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने बाइक लूट गिरोह का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से 6 मोटरसाइकिल एवं दो मोटरसाइकिलों के इंजन बरामद किये है। पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ बिजनौर के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात परमिंदर सिंह डोभाल ने बताया कि 28 मई को अनिल कुमार ज़ख्मोला पुत्र हीरामणि ज़ख्मोला निवासी सुभाष नगर थाना हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि 27 मई की रात जब सिडकुल से काम समाप्त कर कर अपने घर आ रहा था तो हरिद्वार रोड रजवाड़ा फार्म के पास से मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल रोककर लूट के ले गए थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।टीमों ने लगातार सुराग रसी की तो पता लगा कर घटना वाले दिन तीन व्यक्ति बाइक पर सवार होकर बहादराबाद से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जिन व्यक्तियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया है वह सिडकुल क्षेत्र में अपने कमरे में हैं। पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो उनकी निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी सलमान जो कि मैकेनिक का कार्य करता है उसके सलेमपुर स्थित आवास से लूटी गई अन्य चार मोटरसाइकिल व दो मोटरसाइकिलों के इंजन बरामद किए। पकड़े गए आरोपी अनुज उर्फ फाइटर ने बताया कि वह जिला बिजनौर से लूट के अपराधों में कई बार जेल गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से लूटी गई मोटरसाइकिलें सलमान के पास रखकर पार्ट अलग-अलग करके बेचते थे एसपी देहात ने बताया कि बरामद चार मोटरसाइकिल व दो मोटरसाइकिल के इंजन के चैसिस नंबरों के आधार पर असल मालिकों से संपर्क कर वास्तविकता ज्ञात करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वही इस संबंध में विभिन्न जिलों और प्रदेशों से जानकारी लेने के बाद आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों के नाम
अनुज और फाइटर पुत्र गजेंद्र निवासी हमीरपुर थाना कोतवाली बिजनौर, सलमान पुत्र मैनुद्दीन ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, अफसर पुत्र नसीम निवासी काशीपुर थाना नागौर जिला बिजनौर, शहजाद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी हमीरपुर थाना कोतवाली बिजनौर बताया गया है।
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी राजेश साह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक नरेश कुमार, रणजीत खनेडा, विनोद रावत, सीआईयू प्रभारी जहांगीर अली, एएसआई एहसान अली, कांस्टेबल रणवीर, लईक,भीमदत्त, हुकुम सिंह, अरविंद सिंह, सचिन, अनिल कंडारी, सुरेश रमोला, जाकिर, अशोक, महिपाल और कपिल शामिल रहे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ