ससुराल गए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पुलिस मौके पर
लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा ;-अपनी ससुराल गए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जबकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंकित (25) निवासी खड़खड़ी दयाला अपनी ससुराल बूढ़पुर चौहान थाना झबरेड़ा गया हुआ था सुबह अंकित अपने बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ मिला सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने अंकित की हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा काटा झबरेड़ा पुलिस का कहना है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा की मौत किस कारणों से हुई है बताया जाता है अंकित की बड़ी साली की मौत हो जाने के बाद उसका साढू अंकित की ससुराल बुड़पुर चौहान में रह रहा था तथा बीते 2 दिन पूर्व अंकित के साथ मारपीट की थी अंकित की शादी 2 वर्ष पूर्व हुुई थी अंकित के दो बच्चे हैं और अंकित की पत्नी गर्भभवती भी बताई जा रही है थाना अध्यक्ष रविंद्र रविंद्र कुमार का कहना है मौत की जाँच हर एक बिंदु पर की जाएगी दोषियों को किसी भी रूप में बख्शा नहीं जाएगा

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप