लियाकत कुरैशी
खानपुर:-उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है शाहमंसूर बिट के ग्राम कुड़कावाला में भी हरेला पर्व वन अधिकारियों व जन प्रतिनिधियो ने मिलकर बढ़ी धूमधाम से मनाया और हरीयाली को लेकर वृक्ष भी लगाये यह पर्व जुलाई माह की 16 तारीख से शुरू हो जाता है और वर्ष में तीन बार मनाया जाता है खानपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राम सिंह ने बताया उत्तराखंड हरियाली से हरा भरा राज्य हैं यहां पर आयुर्वेद से संबंधित जड़ी बूटी भी पाई जाती है उन्होंने कहा हरेला का मतलब हरियाली होता है उन्होंने यह भी बताया एक पेड़ 1 वर्ष में लाखों रुपए की ऑक्सीजन प्रदान करता है पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए तथा मुफ्त ऑक्सीजन पाने के लिए पेड़ों का रखरखाव जरूरी है उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से अपील की है कि अच्छे पर्यावरण के लिए पेड़ों का लगाना जरूरी है यदि पेड नहीं होंगे तो हरियाली खत्म हो जाएगी और ऑक्सीजन यानी सांस लेने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा उन्होंने सभी से अपील की है कि एक पेड़ जरूर लगाएं और ऑक्सीजन मुफ्त पाएं
कार्यक्रम में मौजूद दुष्यन्त सैनी वन आरक्षी, विपिन कुमारी वन दरोगा, सुभाष चंद वन दरोगा,
रवि चौहान वन आरक्षी, विधायक प्रतिनिधि रविंदर कौर ,
सरमोर सिंह मंडल अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष ,भाजपा नेता धर्मपाल, मदन भूषण पूर्व प्रधान, विजयपाल पूर्व प्रधान कुडकावाला, पंकज गोयल मंडल महामंत्री, व अन्य रेंज अधिकारी मौजूद रहै।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि