लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा-मकान मालिक की गैर मौजूदगी में चोरो ने गाँव के मकान से लाखो की नगदी चुरा ली तथा पुत्री की शादी के लिये रखे जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की।

कामिल ठेकेदार (पीड़ित) निवासी खाताखेड़ी ने बताया कि में परिवार सहित किसी कार्य से देहरादून गया हुआ था मेरे पड़ोसी ने जानकारी दी कि तुम्हारे घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है बताया कि जब मैने घर मे आकर देखा तो वहाँ सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है और सुरक्षित जगह पर रखी करीब दो लाख की नगदी भी वहा से गायब मिली व पुत्री की शादी के लिए बनवाये गये सोने चांदी के 13,14 तोले जेवरात पर भी अज्ञात चोरो ने हाथ साफ कर दिया घर मे हुई करीब 7 लाख की चोरी से कामिल के परिवार को बहुत झटका लगा है पीड़ित का मानना है चोर मेंन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे ओर छत के रास्ते से बाहर निकले है
झबरेड़ा थाना अध्यक्ष रविंदर कुमार का कहना है तहरीर के आधार पर बंद पड़े मकान में चोरी करने वालो कि तलाश की जा रही है आसपास लगे कैमरों को भी चैक किया जा रहा है शीघ्र चोरी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि