लियाकत क़ुरैशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर में डेंगू के प्रभाव को रोकने के लिए लगातार स्प्रे एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में मेयर गौरव गोयल ने नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के साथ नालियों एवं खाली पड़े स्थानों तथा सड़क किनारे पर स्प्रे का कार्य कराया।उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए लगातार कीटनाशक एवं डेंगू से बचाव हेतु जैविक दवाइयों का छिड़काव का कार्य किया जा रहा है,ताकि डेंगू की बढ़ती बीमारी को रोका जा सके तथा क्षेत्र के लोगों को इससे सुरक्षित रखा जा सके।इस अवसर पर सफाई निरीक्षक अमित कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि