विधुत लाइन के झूलते तार की चपेट में आया 16 वर्षीय युवक,, गंभीर घायल,, परिजनों ने की मुआवजे की मांग —
लियाक़त कुरैशी
रुड़की:-अपने मकान की छत पर पानी का टेंकर देखने गया युवक
विद्युत लाइन के झूलते हुए तार की चपेट में आ गया
आनन-फानन में परिजनों ने रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है
जानकारी के अनुसार रुड़की के जलालपुर गांव निवासी नसीम (16)पुत्र आलम अपने मकान पर पानी के टैंकर देखने के लिए चढ़ा था लेकिन पास से झूल रहे विद्युत तार ने नसीम को अपनी चपेट में ले लिया परिजनों ने युवक को रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की हालत अति गंभीर है बताया जाता है कि विधुत तार के टकराने से युवके बुरी तरह से झुलस गया है और सिर में भी गहरा घाव बन गया है ग्रामीणों का कहना है कि जिस विधुत तार ने युवक ने अपनी चपेट में लिया है वह काफी दिनों से झूले पड़े हुए हैं हमने इनकी शिकायत कई बार विद्युत अधिकारीयो से की है लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा आज गरीब युवक को भुगतना पड़ा परिजनों ने विधुत विभाग से मुआवजे की मांग की है

More Stories
शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का इनवर्टर-बैटरी बरामद
कार्यक्रम रुकवाने की कथित कोशिश, किसान नेता से मिलने पहुंचे झबरेड़ा विधायक खाताखेड़ी में 8 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर गरमाया माहौल, सिफारिश के बावजूद मामला रहा बेनतीजा
नशे के खिलाफ गूंजा कवियों का स्वर, रुड़की में आयोजित हुआ विराट कवि सम्मेलन