हरिद्वार में व्यापार करने के लिए गया युवक हुआ लापता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये भाई काट रहा पुलिस स्टेशन् के चक्कर
लियाक़त क़ुरैशी
मंगलौर:- मंगलौर से हरिद्वार व्यापार करने के लिए गया युवक पिछले 3 दिनों से लापता है युवक का भाई रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहा है लेकिन पुलिस कोई ध्यान नहीं दे पा रही है

जमशेद पुत्र रसीद निवासी मोहल्ला पठानपुरा कस्बा मंगलोर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भाई खुर्शीद 10 नवंबर को करीब 12:00 बजे हरिद्वार के सिडकुल में कुछ कार्य करने के लिए ₹2लाख लेकर गया था 10 नवंबर की शाम को 8:00 बजे रात्रि में घर पर किसी मोबाइल नंबर से फोन आया कि मैं घर आ रहा हूं और जो मैंने सामान खरीदा था वह लगभग ₹65000 के मुनाफे से बेच दिया है लापता युवक के भाई ने बताया मेरा भाई अभी तक घर नहीं पहुंचा और पिछले 3 दिनों से मैं मंगलौर पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहा हूं मैंने एक तहरीर भी दी है कि साहब मेरे भाई की तलाश कर दीजिए लेकिन मंगलौर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है लापता युवक के भाई जमशेद ने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रिपोर्ट दर्ज करने तथा शीघ्र भाई को तलाशने की मांग की है

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ