कलियर पहुंचने पर यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत ,,विजय संकल्प यात्रा का उद्देश्य भाजपा की विजय का आगाज:- मुनीश सैनी
लियाकत क़ुरैशी
कलियर। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का पिरान कलियर विधानसभा पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी ने अपने समर्थकों के साथ फूल मालाओ से स्वागत किया विजय संकल्प यात्रा का उद्देश्य भाजपा की विजय का आगाज है विजय संकल्प यात्रा में काफी भीड़ देखकर विधान सभा क्षेत्र वाशियो गदगद हो गए उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा की राज्य की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में जो काम किया है।
इतना कार्य कांग्रेस की सरकार में कभी नही हुआ उन्होंने कोरोना काल का भी जिक्र करते हुए कहा की कोरोना के समय जिस तरीके से मोदी सरकार ने देश की जनता को सुख सुविधा दी है। उस पर देश की जनता को गर्व है। तरह-तरह के हथकंडे विपक्ष द्वारा अपनाए गए। लेकिन हमारे देशवासियों का हमें सहयोग मिला। इसके लिए हम देश प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हैं। वही इस बार बीजेपी 60 पार जरूर करेगी और इसमें कलियर भी शामिल है इसी संकल्प के साथ यह संकल्प यात्रा आगे बढ़ रही है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी ने कहा देश जब तक पूरी तरह आत्मनिर्भर ना बन जाए जब तक दुनिया का सबसे ताकतवर देश ना बन जाए तब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े रहना जरूरी है और इस बार कलियर विधानसभा से कमल का फूल निश्चित तौर पर जीतकर उत्तराखंड की विधान सभा पहुंचेगा क्योंकि जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं व मतदाताओ में जोश दिख रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोसवाल, कलियर विधानसभा प्रभारी योगेश चौहान, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी, अर्जुन सैनी, पंकज पाल, अंकित चौधरी, विजय सैनी अकरम आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

More Stories
झबरेड़ा कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, चाचा नेहरू को किया नमन पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्राओं को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं
ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई का खर्च उठाता था अनुज, धनोरी में ट्रक ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ में पहुंचे महक सिंह, युवाओं का बढ़ाया उत्साह