रिपोर्ट–News1express 7500007413
रुड़की:-रुड़की क्षेत्र के ब्रहमपुरी बिजली घर के अंतर्गत आने वाले ग्राम हलवाहेडी में पिछले 10 दिनों से विद्युत ट्रांसफॉर्मर फुका हुआ है जब इस संबंध में बरहमपुर फीडर के जेई से बात करनी चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव करना अच्छा नहीं समझा ट्रांसफार्मर फूक जने के कारण गांव के अंदर बढ़ती ठंड के साथ साथ अंधेरा छाया हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि हमने कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी लेकिन किसी भी अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत एसडीओ एक्शन जैसे बड़े अधिकारी भी ट्रांसफार्मर लगवाने का झूठा आश्वासन देते आ रहे हैं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि एक तो शीत लहर के दिन ऊपर से शर्दियों की बड़ी रात का अंधेरा ऐसे में रात गुजारनी मुश्किल हो रही है हलवा हेडी के ग्रामीणों ने कहा यदि ट्रांसफार्मर शीघ्र नहीं रखा गया तो हमें धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा ग्रामीणों ने भी कहा यदि 2 दिन के अंदर ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया तो सभी ग्रामीण एकत्र होकर जिलाधिकारी हरिद्वार के कार्यालय का घेराव करेंगे शिकायतकर्ता में रिफाकत अली इम्तियाज अली जब्बार अली फुरकान ,नौशाद, हनीफ जुबेर आदि दर्जनों लोग रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि