लियाक़त कुरैशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता से कार्य कराना भी उनकी प्रथम प्राथमिकता है।रघुनाथ के प्लाट स्थित बन रही सड़क का उद्घाटन करने से पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता लाने की बात कही
उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण में जो भी सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है वह उच्च क्वालिटी की होनी चाहिए तथा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए,ताकि सड़क मजबूत और टिकाऊ बने।पार्षद चंद्र चारों ने कहा कि वह अपने वार्ड में विकास कार्यों मैं किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे और अपने वार्ड को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।इस अवसर पर अनेक वार्ड वासी मौजूद रहे।

More Stories
झबरेड़ा कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, चाचा नेहरू को किया नमन पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्राओं को दी बाल दिवस की शुभकामनाएं
ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई का खर्च उठाता था अनुज, धनोरी में ट्रक ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ में पहुंचे महक सिंह, युवाओं का बढ़ाया उत्साह