रुड़की।रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वाधान में रामनगर स्थित शानदार दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।दीपावली मिलन कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने अपने संबोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपस में एक दूसरे के निकट लाकर खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है।

यह त्यौहार भारतीय त्योहारों में सबसे प्रमुख त्योहार है।उन्होंने कहा कि रुड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं,जिससे सद्भावना को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने कहा कि आज उद्योग जगत का देश एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।एसोसिएशन की ओर से मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया गया तथा कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम,उपाध्यक्ष विजय कुमार,सचिव मुकुल गर्ग,अजय दिगंबर जैन,विकास सिंघल,नीरज शिवा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी