न्यूज1express
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 11 में सभी स्कूली बच्चों को सर्दी के गर्म कपड़े वितरित किए।गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त् करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय में अधिकतर बच्चों की आवश्यकता को देखते हुए उनके द्वारा अनेक वर्षों से पाठ्य सामग्री,गर्म वस्त्र,जूते व अन्य सामग्री वितरित की जाती है,जिससे ऐसे जरूरतमंदों की जहां सहहयता होती है,वहीं शिक्षा के प्रति पढ़ाई में उनकी रुचि भी बढ़ती है।प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा रानी ने मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेयर गौरव गोयल द्वारा समय-समय पर विद्यालय में बच्चों को सहायतार्थ हेतु उपलब्ध कराई गई सामग्री के लिए विद्यालय का पूरा स्टाफ उनका सदैव आभारी रहेगा।इस अवसर पर सहायक अध्यापक किशोर जुयाल,श्रीमती रीता रानी, श्रीमती सुमन,श्रीमती मीनाक्षी,रेशमा,शांति,रिहाना,श्रीमती सीमा,मंजू यादव, शालु त्यागी,दीपक अनेजा, नवीन मेंदीरत्ता,चिराग माटा, अविनाश त्यागी,शुभम चौधरी,रजनीश गुप्ता,निखिल सेठी,शौर्य वालिया,सार्थक गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..