लियाक़त कुरैशी
रुड़की। जैसे-जैसे शीत लहर बढ़ती जा रही है रुड़की नियर गौरव गोयल गरीब बच्चों के लिए और अधिक चिंतित होते जा रहे हैं उन्होंने अपने सारे कामकाज छोड़कर पढ़ने वाले गरीब बच्चों को गर्म कपड़े बांटने शुरू कर दिए पूर्व की भांति आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 आईआईटी,रुड़की के सभी बच्चों को मेयर गौरव गोयल द्वारा जर्सियां वितरित की गई है।नगर निगम रुड़की के ब्रांड एंबेसडर वाईके चौधरी तथा भाजपा नेता राजकुमार पंडीर ने मेयर गौरव गोयल द्वारा सर्दी के मौसम में लगातार स्कूलों के बच्चों को जर्सियां बांटने के लिए उनकी सेवा कार्यों को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके द्वारा अनेकों वर्षों से जरूरतमंद,असहाय एवं गरीबों की सेवा की लिए जो निरंतर कार्य किए जा रहे हैं,वही सच्ची सेवा है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार,शिवानी गुप्ता,संजय सामंत,पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी,अजय प्रधान तथा पूनम देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..