Tahelka news

www.tahelkanews.com

भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम यात्रा जारी, पुलिस महानिदेशक ने लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अपने दो दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण के दौरान केदारनाथ धाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केदारनाथ मंदिर परिसर में धान की सुरक्षा व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस बलों से संवाद किया।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित कर उनकी आवासीय में खाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी एवं धाम में नियुक्त पुलिस बल हेतु व्यवस्था दुरुस्त हैं,फिर भी पुलिस कार्मिकों को कैलोरी युक्त पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि मंदिर में संबंधित ड्यूटियों को सेक्टर में विभाजित कर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जाए।किसी प्रकार की भी वीआईपी ड्यूटी इत्यादि होने पर रूटीन की प्रभावित ना होने पाए।इस दौरान उनके द्वारा यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी संवाद स्थापित कर उनके अनुभव जाने गए तथा केदार नाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वह मौसम पूर्वानुमान देखकर ही अपनी यात्रा करें,जिन लोगों को हृदय रोगों की समस्या बीपी की समस्या है,उनको अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता भी बताई गई।कहा गया कि उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की शुभयात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर केदारनाथ धाम में पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा विवेक कुमार,पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत,चौकी प्रभारी केदारनाथ सहित निरीक्षक गड़वे धाम में तैनात पुलिस बल मौजूद रहा,वहीं दूसरी ओर भारी बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर शासन व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।श्रद्धालुओं को ऋषिकेश और श्रीनगर में ही रोका गया है।सोनाप्रयाग,गौरीकुंड में यात्रियों से चढ़ाई न करने की भी अपील की गई है।केदारनाथ धाम यात्रा में बारिश के बीच यात्रा जारी है।मंगलवार को 24 घंटे में दाम में 10588 श्रद्धालु पहुंचे,जबकि कपाट खुलने के बाद से धाम में 60855 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं,इनमें से 30327 पुरुष,21952 महिलाएं और 1576 बच्चे हैं।बदरीनाथ धाम में अभी तक 674 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है,वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से कुल 1.41 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

About The Author

You may have missed