झबरेडा..
बकाया भुगतान को लेकर पुर्व मुखमंत्री व कोंग्रशी विधायक की पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद अयाज की निवास पर बैठक हुई जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता, किसान मौजूद रहे मोहम्मद अयाज ने कहा आने वाली 9 मई इलबालपुर मिल में हजारों किसान धरने पर पहुंचेगे जिसकी अगुवाई पुर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमारे मंत्रिमंडल में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर फैंसला किया था किसानों का गन्ना भुगतान सरकारी खजाने से दिया जाए बाद में जब गन्ना मिल इकबालपुर किसानों का गन्ना भुगतान करेगी तो वह सरकारी खजाने में जमा कर दिया जाएगा लेकिन न्यायालय जाने से पहले ही कुछ नटवरलाल ने हमारी सरकार को गिरा दिया था उन्होंने कहा इकबालपुर शुगर मिल पर पांव से लेकर सर तक कर्जा ही कर्जा है यदि समय रहते हुए किसान गन्ना भुगतान को लेकर सचेत नहीं हुए तो मिल स्वामी 250 से लेकर 300 करोड़ तक का किसानों का भुगतान लेकर रफूचक्कर हो जाएगी फिर एक ही सवाल रहेगा कि संपत्ति बिकेगी तब भुगतान होगा उन्होंने कहा भाजपा सरकार हिंदू मुसलमान की बात करती है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि मुसलमान को गैस 11सौ रूपए में मिल रहा है तो तो हिंदू को कम भाव में मिलना चाहिए, दलित होने के नाते छूट मिलनी चाहिए कहा की भाजपा सरकार में हिंदू मुसलमान दलित सभी पिस रहे उन्होंने कहा जब गन्ना भुगतान की बात आती है या जनता की नौकरी की बात आती है तो भाजपा सरकार हिंदू मुसलमान की बात करने लगती है हमे हक के लिए लड़ना पड़ेगा हम संदेश देना चाहते है की इकबलपुर के किसानों का सब्र का बांध टूट चुका है
2009में जनता ने मुझे mp बनाया था जब से में किसानों की लड़ाई लड़ रहा हूं लड़ता रहूंगा मे देखना चाहता हु की इकबालपुर की जनता में पैसा लेने की ताकत है या नहीं में किसानों के साथ हू उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा एकत्र होकर 9 मई को इकबालपुर में पहुंचे ताकि किसानों की गूंज की आवाज दून की बजाय यूपी तक जा सके।
कार्यक्रम में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, कलियर विधायक फुरकान अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नासिर परवेज, राव आफाक, राव फरमूद,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेठ पाल परमार,महावीर, प्रधान एजाज, परवेज राणा,फिरोज आदिल फरीदी,आदि मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल