झब्रेड़ा: पीड़ित की शिकायत को नजर अंदाज करना एक थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया, पुलिस कप्तान अजय सिंह ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, साथ ही सभी थाना प्रभारियों को पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए, लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने झबरेड़ा थानाध्यक्ष दीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। बताया गया है कि थानाध्यक्ष दीप कुमार ने पीड़ित की शिकायत पर कोई संज्ञान नही लिया था, ये मामला उत्तराखंड डीजीपी के संज्ञान में गया, जिसपर एसएसपी हरिद्वार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। लेकिन अभी तक ये बात सामने नही आई की किसकी शिकायत पर थाना अध्यक्ष झबरेडा को निलंबित किया गया हे।उप निरीक्षक दीप कुमार थाना अध्यक्ष बुग्गावाला वरिष्ट सब इंस्पेक्टर सिविल कोतवाली रुड़की,कोतवाली मंगलोर पुलिस चौकी प्रभारी इकबालपुर भी रह चुके है।

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”