न्यूज1express
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि सभी कलाओं के संवर्धन विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है,बल्कि आमजन का भी दायित्व है।मेयर गौरव गोयल ने यहां वैशाली मंडपम में विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट अजूबा के विशेष शो का उद्घाटन करते हुए कहा कि जादू कला प्राचीन काल से हमारे देश में प्रचलित रही है और हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे नगर रुड़की में विश्व प्रसिद्ध जादूगर अजूबा दूसरी बार अपनी कला का प्रदर्शन करने आए हैं,जो नगर वासियों के लिए गौरव की बात है।उन्होंने कहा कि नगर वासियों को चाहिए कि अधिक से अधिक जादूगर को शो देखें तथा उससे प्रेरणा लें।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जादूगर सम्राट अजूबा अपनी कला के माध्यम से बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ तथा जल संरक्षण का संदेश देते हैं।उन्होंने कहा की नगर निगम की ओर से जो सहयोग जादूगर सम्राट अजूबा को अपेक्षित होगा दिया जाएगा।
इस अवसर पर सम्राट जादूगर ने अपनी विशेष कला के द्वारा मेयर गौरव गोयल का स्वागत किया एवं उन्होंने फीता काट कर शो का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर मैनेजर अनिल कुमार,संजय दत्त,संजय वत्स,इमरान देशभक्त,सार्थक गोयल,सुनील राणा,विनीत कुमार,तुषार गोयल आदि मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”