हरिद्वार.. हरिद्वार की आबकारी टीम ने मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर छापा मार कार्यवाही की तथा मौके से 25 लीटर शराब बरामद की है टीम को देखते ही कच्ची शराब माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ घर पकड़ अभियान लगातार जारी है लामग्रांट स्थित नदी के किनारे कच्ची शराब बनाने वालों की सूचना मिलते ही आबकारी टीम अलर्ट मोड में आई और रात्रि में नदी के किनारे छापा मारा। टीम को देखते ही कच्ची शराब माफीया अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा लेकिन हरिद्वार की आबकारी टीम मौके से 25लीटर कच्ची शराब बरामद करने में कामयाब रही बताया की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा हे जिलाधिकारी आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा का कहना है अवैध रूप से शराब बनाने वाले या बेचने वाले किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे।

More Stories
कही चूक न हो जाय…पुलिस ने उठाया शख्त कदम,, बिनारसी में हत्याकांड से सम्बंधित अनर्गल बयानबाजी करने वाले का किया चालान
दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक से तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर छीनी मोटर साइकिल, पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
पाठल से चाचा पर हमला करने वाला भतीजा गिरफ्तार,,जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में किए थे भतीजे ने चाचा पर कई वार