देवबंद: ट्रेन की चपेट में आकर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के युवक के शव को अपने साथ ले गए, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार नगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी मामचंद का 22 वर्षी पुत्र संदीप बुधवार की दोपहर रंखंडी रेलवे फाटक के निकट से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान आई ट्रेन की चपेट में आकर संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के सरकारी अस्पताल से युवक के शव को अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि वह घटना के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन