Tahelka news

www.tahelkanews.com

ग्राम खाताखेड़ी में झबरेड़ा पुलिस ने लगाई चौपाल,मिशन 2025 नशामुक्त उत्तराखंड के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक

Spread the love

तहलका न्यूज

झबरेड़ा.. नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025 एवं आप्रेशन नई किरण को सफल बनाने के लिए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार ग्राम खाताखेड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के द्वारा उत्तराखंड देवभूमि नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 एवं ऑपरेशन नई किरण को सफल बनाने के लिए ग्राम खाताखेड़ी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नशे की रोकथाम के सम्बन्ध में ग्रामीणो के साथ चर्चा की गई और ग्रामीणों को चेताया कि नशे व गौकशि के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि कोई व्यक्ति नशे व गौकशी  के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध भी उसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी जैसा कि नशे व गौकशी के कारोबारी के विरूद्ध की जाती है गांव में दोनो कारोबार  करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हे नशा व गौकशी  मुक्त करने व अवैध कारोबार बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया गया है। व ग्रामीणो को आपरेशन नई किरण के सम्बन्ध में नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । इसके अतिरिक्त ग्रामीणों गौराशक्ति एप्स, उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्स एवं साइबर क्राइम यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। चौपला में थाना अध्यक्ष झबरेड़ा अंकुर शर्मा,पुलिस चौकी प्रभारी इकबलापुर मनोज कुमार, बाबू अखलाक,बाबू नाजिम जिला अध्यक्ष,भारतीय किसान यूनियन (रोड) पूर्व प्रधान परवेज, आलम नेता, बाबू नेता हाफिज अब्दुस्सलाम,शाहनवाज ठेकेदार आदि सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

About The Author

You may have missed