तहलका न्यूज
झबरेड़ा,,
घर पर कुर्की का नोटिस लगते ही फरार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्यासी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है ,,अभियुक्त के घर ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस ने नोटिस चस्पा किया था।
थाना अध्यक्ष झबरेड़ा अंकुर शर्मा ने बताया की गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस पहले ही न्यायालय में पेश कर चुकी है बताया की वरिष्ट पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराध कर जोड़ी गई संपत्ति की कुर्की के लिए निर्देशित किया गया जिसमे जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक मंगलोर द्वारा वांछित अभियुक्त दीपक सैनी जो गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट व धारा 82 सीआरपीसी के आदेश प्राप्त कर मंगलोर पुलिस ने कारवाही के दौरान दीपक सैनी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया और ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई पुलिस की लगातार कार्यवाही के दबाव में आकर दीपक सैनी ने 18 जनवरी को गैंगस्टर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया बताया की दीपक सैनी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जांच कर सीज की जाएगी दीपक सैनी नगर पंचायत झबरेड़ा के अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ चुके हे।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन