रुड़की..कृभको द्वारा अंगीकृत ग्राम समूह ग्राम-सकौती, ब्लॉक नारसन में अभिषेक पवार ,क्षेत्र अधिकारी द्वारा एक “किसान सभा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखवीर सिंह , प्रगतिशील किसान के द्वारा की गई।

कार्यक्रम में लगभग 50 किसान भाइयों ने भाग लिया कार्यक्रम में अभिषेक पवार, क्षेत्र प्रतिनिधि कृभको जनपद हरिद्वार द्वारा किसान भाइयों को सहकारिता एवं कृभको संस्था के बारे में विस्तार से समझाया गया अभिषेक पवांर ने किसान भाइयों को कृभको उत्पाद जैसे तरल जैव उर्वरक, सिवारिका, सिटी कंपोस्ट , ऑर्गेनिक पोटाश, जिंक सल्फेट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों को मृदा नमूना लेने की विधि के बारे में समझाया गया। और मृदा परीक्षण से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कृभको द्वारा निःशुल्क दिए जा रही मृदा परीक्षण की सुविधा के बारे में भी बताया गया।

More Stories
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करें: वक्ता..जयंती पर सरदार पटेल विचार मंच ने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान