तहलका न्यूज़
रुड़की।पिरान कलियर शरीफ स्थित गंगनहर में अर्धनग्न होकर अश्लील रील बनाने और स्टंट करने के आरोप में तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि ये लोग सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अश्लील वीडियो और खतरनाक स्टंट कर रहे थे,
जिससे राहगीरों को असुविधा हो रही थी।आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया पर संयमित आचरण रखने और जानलेवा स्टंट से बचने की अपील की है।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ