तहलका न्यूज़
झबरेड़ा… झबरेड़ा पुलिस ने ग्राम पाडली गेंदा व मौलना के अंदर हजार ग्रामीणों को एकत्र कर नशे होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने ग्रामीणों को बताया कि नशा एक इतना बुरा खान-पान है जो इंसान को अंदर से खोखला कर देता है उन्होंने बताया कि नशे से होने वाली बीमारियां ला इलाज हो जाती है नशे का इलाज नामुमकिन होता है
देवभूमि मिशन 2025 एवं ऑपरेशन नई किरण को सफल बनाने के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले हर गांव में जिंदगी को हां, नशे को ना के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गांव के अंदर चौपाल लगाकर हजारों ब्राह्मणों से नशा मुक्त गांव में चर्चा की गई और ग्रामीणों को चेताएं की कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की है कि नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्त करने तथा नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को तत्काल में दें जिसे लेकर ग्रामीणों ने पुलिस को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी