- Liyakat
रुड़की।नववर्ष के उपलक्ष में साकेत धर्मशाला में माता की चौकी व जागरण में पहुंची कांग्रेस की रुड़की नगर निगम मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मां भगवती कि कृपा पूरे वर्ष हम सब पर बनी रहे।देश-प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि आए।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ा रही है।समाजसेवी नितिन गोयल के संयोजन में हुए धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायक सोनू लक्खा,दिनेश बजरंगी व अजय अग्रवाल ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर अमित सिंघल,मोनिका अरोड़ा,मनीष अरोड़ा,अचल शेट्टी,माधवी शेट्टी,कपिल सिंघल,पारुल गोयल,अनीता गोयल,सविता अरोड़ा,साक्षी अरोरा,शुभम गोयल, प्रिया आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद है।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप