झबरेडा…हर गांव शहर को नशा मुक्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना अध्यक्ष झबरेड़ा अंकुर शर्मा ने सढ़ोला माजरा में सभी ग्रामीणों व नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को एकत्रित किया और उन्हें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में समझाया। आयोजित कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया की उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री करने के लिए चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त शहर नशा मुक्त गांव,वह जिंदगी को हां नशे को ना, अभियान एवं ऑपरेशन नई किरण को सफल बनाने के लिए जगह-जगह पर नशा मुक्ति कार्यक्रम किया जा रहे हैं उन्होंने सभी को चेताया कि नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने का संबंध में भी अवगत कराया छात्र छात्राओं को नई किरण ऑपरेशन के संबंध में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर एवं उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का संबंध में अवगत कराया। थाना अध्यक्ष अंकुश शर्मा ने अपनी टीम के साथ नशा मुक्त शहर नशा मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत जिंदगी को हां नशे को ना के तहत शपथ दिलाई गई और गोरा शक्ति एप उत्तराखंड पुलिस मोबाइल्स एप एवं साइबर क्राइम यातायात सुरक्षा के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी