तहलका न्यूज़
जरूरतमंदों की समय पर मदद करना हमारा परम कर्तव्य है यह बात अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड दिनेश खत्री ने जरूरत मंद लोगों को कंबल बांटने के दौरान कहीं उन्होंने कहा जब हमें पता लगा कि हमारे आसपास गांव में गरीब जरूरत मंद लोग भी रहते हैं
जो इस भरी सर्दी में काम करने को मजबूर है तो हमने ऐसे लोगों का पता लगाकर अल्ट्राटेक सीमेंट कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ग्राम नन्हेड़ा व जहाज गढ़ के ग्रामीणों को गर्म कपड़े वितरित किए जिससे सर्दी के मौसम में वह अपना जीवन आसानी से गुजार सके उन्होंने अन्य धनपति लोगों से भी अपील की है की गरीब लोगों की मदद जरूर करें। दिनेश खत्री ने कहा कि हमारी अल्ट्राटेक सीमेंट कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन समय-समय पर जरूरतमंदों की सेवा करती रही है और करती रहेगी इस मौके पर देवेश देउपा,योगेश व्यास,हीरामणि,केशव पांडे,ग्राम प्रधान नन्हेड़ा अकरम जावेद,लोकेंद्र त्यागी जगदेव त्यागी,मौजूद रहे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ