तहलका न्यूज़
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने चार इंस्पेक्टर चार दरोगा के कार्यों में कार्यों में फेर बदल किया है।
निरीक्षक रितेश शाह को पुलिस लाइन हरिद्वार से प्रभारी कोतवालीनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह को पुलिस लाइन हरिद्वार से कोतवाली गंगनहर का इंचार्ज बनाया गया है।इंस्पेक्टर चंद्र मोहन सिंह को सीएम हेल्प लाइन से कनखल थाना प्रभारी का चार्ज दिया गया है।
इंस्पेक्टर अजय सिंह को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा का चार्ज दिया गया है।
उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार थाना पथरी से थाना अध्यक्ष कलियर बनाया गया, उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को थाना अध्यक्ष कनखल से थानाअध्यक्ष पथरी, उप निरीक्षक अंकुर शर्मा को थाना अध्यक्ष झबरेड़ा से सीआईयू प्रभारी रुड़की उपनिरीक्षक संजय पूनिया को सीआईयु प्रभारी रुड़की से कोतवाली रुड़की भेजा गया।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ