हरिद्वार के परिवहन विभाग में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार ने “नो हेलमेट, नो पेट्रोल / No Helmet, No Fuel” अभियान प्रारंभ किया हुआ ।
उपरोक्त अभियान के क्रम में आज यातायात पुलिस के सहयोग से हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाए गए तथा पेट्रोल पंप के मालिकों, कर्मचारियों तथा पेट्रोल लेने आने वाले व्यक्तियों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया ।
परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि दो-पहिया वाहन चालक व पिलियन हेलमेट पहनने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी।
यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।
आपकी सुरक्षा — आपका हेलमेट।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं