लियाकत कुरैशी
हरिद्वार,,उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन (शाखा-हरिद्वार) की विशेष बैठक होटल सिद्धार्थ, हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जनपद कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। पूर्व कार्यकारिणी का निर्धारित एवं विस्तारित कार्यकाल (फरवरी 2026) पूर्ण होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
निर्वाचन प्रक्रिया मनोनीत चुनाव अधिकारी मदन पाल सैनी (सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायत) तथा सहायक चुनाव अधिकारी रघुवीर सिंह चौहान (पूर्व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुए निर्वाचन अधिकारियों को नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अधिकृत किया
नई कार्यकारिणी में शंकर दीप सैनी को संरक्षक, विनीत कुमार गौड़ को जिलाध्यक्ष, चुना गया। बताया जाता है कि वर्ष 2017 से विनीत गौड चुनाव लड़ते आ रहे है जिसमें उन्होंने एक बार महामंत्री पद और तीन बार अध्यक्ष पद की शपथ ली है, यह भी बताया जाता है कि पिछले कार्यकाल में किसी ओर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी लेकिन वह सिर्फ 2 वर्ष के कार्यकाल में डेढ़ वर्ष ही अध्यक्ष पद की कमान संभाल पाए हे
नई कार्यकारणी में मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विशाल चौहान को उपाध्यक्ष, श्रीमती विमला बिष्ट एवं सुश्री पौशाली को महिला उपाध्यक्ष, सुशील कुमार सती को जिला महामंत्री, अमित कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष, हिमांशु शर्मा को संगठन मंत्री, प्रशांत चौहान को प्रचार मंत्री, मोहित मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी, अनुज कुमार को विधिक सलाहकार, सुंदर लाल को लेखा परीक्षक, अनुराग दत्त को प्रवक्ता तथा अनुराग चौहान एवं गौरव शर्मा को प्रांतीय प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों में आ रही व्यावहारिक एवं प्रशासनिक समस्याओं, सेवा संबंधी अड़चनों तथा विभिन्न लंबित मामलों को प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने नियमित प्रशासनिक प्रक्रियाओं में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन से प्रभावी पहल करने की अपेक्षा जताई।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गौड़ एवं जिला महामंत्री सुशील कुमार सती ने सभी सदस्यों और चुनाव समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के मान-सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कर्मचारी के साथ उत्पीड़न या मानसिक एवं प्रशासनिक शोषण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि संवर्ग से जुड़े लंबे समय से लंबित एसीपी लाभ, सेवा स्थायीकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही उच्च अधिकारियों एवं शासन स्तर पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। संगठन ने दोहराया कि कर्मचारी हित सर्वोपरि हैं और उनके न्यायोचित अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

More Stories
स्कॉर्पियो दिलाने के नाम पर 9 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने कोतवाली झबरेड़ा में दी तहरीर, फर्जी रसीद और बिना हस्ताक्षर का चेक भेजने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
डॉक्टरों पर बढ़ते हमलों के विरोध में आईएमए ने कि प्रेस वार्ता, सुरक्षा कानून और जीरो टॉलरेंस नीति की मांग, महावीर चिल्ड्रन अस्पताल में हुई मारपीट की घटना को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) में भारी रोष
एसटीएफ उत्तराखण्ड का बड़ा एक्शन: बाजपुर में नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़, एक लाख टैबलेट सहित भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद