लियाकत कुरैशी
भगवानपुर,, बहुउद्देशीय नन्हेड़ा अनंतपुर हरिजन किसान सेवा सहकारी समिति में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष सतविंदर ने समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को याद किया।
समिति अध्यक्ष सतविंदर ने सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान और ग्रामीण क्षेत्र की तरक्की देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है।
इस अवसर पर समिति सदस्य मोहम्मद आलम, नेताजी अनिल त्यागी, योगेश, सुमित, सुखेंद्र सहित समिति के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

More Stories
भारत विकास परिषद लगाएगा तीन दिवसीय कृत्रिम अंग विकलांग शिविर, 3 से 5 अक्टूबर तक होगा आयोजन,,रजिशटरेशन के लिए दीये गये नम्बर पर संपर्क करे..या स्कैन करे
ट्यूबवेलों से उपकरण चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसान परेशान, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार
चौधरी बिजेंद्र सिंह के जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के चेयरमैन बनने पर मनोज प्रधान ने जताया आभार