Tahelka news

www.tahelkanews.com

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर बिजेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर सुशील राठी का नाम घोषित..पूरी रात चली भाजपा पार्टी पदाधिकारियों में खींचतान..

Spread the love

हरिद्वार। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के संचालक पदों के चुनाव के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चली लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए बिजेन्द्र चौधरी और उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील राठी के नाम घोषित किए हैं। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा घोषित नामों के अनुसार अब दोनों पदों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बता दें कि 7 सितंबर को जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के संचालक पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई थी। चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा देखने को मिला। पांच संचालक पदों के लिए हुए चुनाव में भारती देवी, लता, आंचल सिंघल, सुशील राठी और राजवीर सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं, बैंक के आठ संचालक पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान क्रय-विक्रय एवं सहकारी संघ निर्वाचन क्षेत्र से भारती देवी, खानपुर-लक्सर से लता, नारसन से आंचल सिंघल तथा विशेष समितियां निर्वाचन क्षेत्र से सुशील राठी और राजवीर सिंह विजयी रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और नवनिर्वाचित संचालकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बताया गया कि निर्विरोध निर्वाचित हुए 13 संचालक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खेमे से जुड़े हैं। नवनिर्वाचित संचालकों ने स्वामी यतीश्वरानंद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
अब पार्टी पदाधिकारियों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए बिजेन्द्र चौधरी और उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील राठी के नाम सामने आने के बाद जिला सहकारी बैंक की नई कार्यकारिणी को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। हालांकि, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के औपचारिक निर्वाचन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव अब अगली प्रक्रिया में होना है। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा घोषित नामों के बाद सहकारी क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

About The Author

You may have missed