झबरेड़ा से 2022 के दावेदार पर बरसे विधायक प्रतिनिधि कहा– आधे अधूरे ज्ञान से राजनीति करना पड़ सकता है भारी
लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा– भाजपा से झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के प्रतिनिधि नामित पार्षद सतीश शर्मा ने विधायक पद के दावेदार कांग्रेसी नेता वीरेंद्र जाति पर कटाक्ष करते हुए कहा की आधे अधूरे ज्ञान से राजनीति करना भारी पड़ सकता है सतीश शर्मा ने कहां कोविड-19 केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन हुआ है उसमें कोई विधायक निधि नहीं लगाई गई ज्ञात हो कि बीते दिनों कांग्रेसी नेता वीरेंद्र जाति ने प्रेस के माध्यम से लगाई गई 98 याचिकाओं तथा झबरेड़ा के विकास व कोविड सेंटर के उदघाटन को लेकर देशराज कर्णवाल को आड़े हाथों लिया था
विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा ने वीरेंद्र जत्ती को जानकारी देते हुए बताया कि आरटीआई का जमाना है किसी भी आरोप लगाने से पहले पता कर लेना चाहिए उन्होंने कहा जहां तक झबरेड़ा विधानसभा के विकास की बात है तो वर्ष 2007 से वर्ष 2017 एवं 2017 से 2021 तक की आरटीआई निकलवा कर पता लग जाएगा किस पार्टी ने कितना विकास किया है उन्होंने कहा आरोप लगाना बहुत आसान होता है कांग्रेस पार्टी ने कोरोना काल में क्या किया है कृपया क्षेत्र की जनता को यह भी बताएं तो अच्छा रहेगा 2022 में आप भी विधायक पद के दावेदार हो—

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि