लियाक़त कुरेशी
रुड़की।कोविड-19 से बचाव हेतु नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में लगातार सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र आसफ नगर में आईफोन मशीन तथा स्प्रे पेटी से पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया,साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पूरे नगर निगम क्षेत्र में सैनिटाइजेशन के साथ ही साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा तभी इस महामारी पर काबू पाया जा सकेगा। पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि नगर निगम तथा मेयर गौरव गोयल के नेतृत्व में निरंतर रूप से सैनिटाइज का कार्य किया जाने के साथ क्षेत्रवासियों को जागरूक करने का अभियान भी जारी है।इस अवसर पर पार्षद डॉ.नवनीत शर्मा तथा सचिन चौधरी,मंडल महामंत्री संजय त्यागी, मंडल मंत्री राजीव चौधरी व नवनीत चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि