लियाक़त कुरेशी
खानपुर–नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुलता देवी सिकदार ने स्वयंसेवियों को कोविड-19 टीकाकरण जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिये गूगल मीट पर आनलाइन प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम अधिकारी सिकदार ने स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण देते हुये कहा कि विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी ने तांडव मचा रखा है। ऐसी स्थिति में बचाव के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाना है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड वैक्सीन की गति धीमी है जिस कारण गाँवों में भी कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। उन्होंने स्वयंसेवियों का आहवान किया कि वे अपने गाँव, घर तथा पडौस के लोगों को टीकाकरण के लिये जागरूक करें।
आनलाइन प्रशिक्षण में भावना, शालू, रोशन, मिनाक्षी, शीपल, टीनू काम्बोज, वितुल, वंशिका, सोनिया, काजल, शीतल, सागर, आदि स्वयंसवियों ने भाग लिया।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि