लियाक़त कुरेशी
कलियर-: कलियर पुलिस ने चोरी किए गए करीब दो लाख के माल सहित तीन चोरों को ग्राम रमतपुर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
प्रेस नोट जारी करते हुए थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठी ने बताया की बीते रोज यानी 3 जून को वादी सुधीर कुमार निवासी आर्य नगर ज्वालापुर ने लिखित तहरीर देकर जानकारी दी मेरे कार्यस्थल राहमतपुर गांव के पास नौ गजा पीर मजार के सामने से कुछ अज्ञात चोर करीब 54 पोस्ट जस्ती स्टील क्रैश बैरियर को चुराकर ले गए हैं जिनकी कीमत लगभग रु190000 है कलियर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या178/2021 धारा 379 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन अभियुक्त अमजद जरीफ 20 वर्ष, निवासी बड़ेढी राजपूताना थाना बहादराबाद ,मुर्सलीन पुत्र सलीम,रिजवान पुत्र फैयाज निवाशी राम रहीम कलोनी मोहल्ला पांवधोई थाना ज्वालापुर को ग्राम रामतपुर के पास से संपूर्ण माल सहित गिरफ्तार कर थाने ले आयी तथा लिखा पढ़ी कर न्यायालय में पेश कर दिया अभियुक्त गुणों से कलियर पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप वाहन भी बरामद की है अभियुक्त गणों का अपराधिक इतिहास भी अन्य थानों से जुटाया जा रहा है
पुलिस टीम में शामिल
थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी उपनिरीक्षक नीरज मेहरा कांस्टेबल तेजपाल,मोहम्मद हनीफ कांस्टेबल देवी प्रसाद कांस्टेब शाहआलम कांस्टेबल सुबोध कुमार कांस्टेबल मोहम्मद इलियास।

More Stories
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप