रूड़की.. लियाकत कुरैशी
तहलका न्यूज..के एल पॉलिटेक्निक रुड़की में 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर संस्था में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बालिका शिक्षा एवं राष्ट्रीय एकता विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमारे लिए एक खुली किताब की तरह है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर यह सिद्ध किया कि बिना हथियार उठाए भी बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि गांधी जयंती पर केवल महात्मा गांधी को याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लेना चाहिए। सत्य के मार्ग पर चलना, जरूरतमंदों की सहायता करना और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना ही बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
विचार गोष्ठी में विकास गौतम, देवेंद्र भास्कर, सुखराज नपलचायल, डॉ. रामकेश, जितेंद्र सैनी, कुलदीप त्यागी सहित छात्रा अनुष्का तिवारी, गरिमा और हर्षित चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने तथा महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वच्छता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा, मनोज सैनी, जितेंद्र सैनी, कुलदीप त्यागी, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. रामकेश, विपिन जैन, सुशील कुमार, देवेंद्र भास्कर तथा छात्र-छात्राओं गरिमा, मोनिशा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

More Stories
कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान, शिविर में हुआ 50 यूनिट रक्त एकत्रित,, एक बूंद रक्त से बच सकती है किसी की जिंदगी, मेजर …,
हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग! कार्रवाई से ज्यादा जरूरी है हादसों की रोकथाम तीन मौतों के बाद कार्रवाई, सवाल—लापरवाही से दौड़ते बड़े वाहनों पर कब कसेगा शिकंजा नगला इमरती हादसे के बाद की कार्रवाई केवल ई-रिक्शाओं तक सीमित रहेगी या तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले बड़े वाहनों पर भी लगातार शिकंजा कसा जाएगा?
सोनम बगवाड़ी को उत्तराखंड प्रभारी बनाए जाने पर चौधरी रविंद्र ने दी बधाई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्णय का स्वागत, संगठन को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद