रुड़की। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 1 अक्टूबर 2026 को कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक में रुड़की ब्लड बैंक की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी पूजा गुप्ता और संस्थान के प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जीवन में नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
समाजसेवी पूजा गुप्ता ने रक्त की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के लिए समर्पित एक महायज्ञ है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के उपचार में सहायक होता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी और कुलदीप त्यागी ने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा, “मौका मिला है रक्तदान का, इसे खाली न जाने दो, एक बूंद से ही सही, किसी की सांसें चलने दो।” उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।
शिविर में संस्थान के स्टाफ सदस्यों जितेंद्र सैनी, मनोज सैनी और विशाल सैनी ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी, कुलदीप त्यागी, गणित प्रवक्ता जितेंद्र सैनी, चंद्रशेखर पालीवाल, रमन पाल, विपिन जैन, विशाल, सतीश, कुणाल, ऋतिक और कविता सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
रुड़की ब्लड बैंक के निदेशक अखिल सैनी और उनकी टीम ने रक्त संग्रह एवं शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्राचार्य ने कार्यक्रम की कवरेज करने पहुंचे सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग! कार्रवाई से ज्यादा जरूरी है हादसों की रोकथाम तीन मौतों के बाद कार्रवाई, सवाल—लापरवाही से दौड़ते बड़े वाहनों पर कब कसेगा शिकंजा नगला इमरती हादसे के बाद की कार्रवाई केवल ई-रिक्शाओं तक सीमित रहेगी या तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले बड़े वाहनों पर भी लगातार शिकंजा कसा जाएगा?
सोनम बगवाड़ी को उत्तराखंड प्रभारी बनाए जाने पर चौधरी रविंद्र ने दी बधाई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्णय का स्वागत, संगठन को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे,,तीन की मौत 10 घायल,, शादी तय करने लक्सर जा रहा था परिवार; रवि राणा सहित ग्रामीण पहुंचे अस्पताल