Tahelka news

www.tahelkanews.com

कार्यक्रम रुकवाने की कथित कोशिश, किसान नेता से मिलने पहुंचे झबरेड़ा विधायक खाताखेड़ी में 8 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर गरमाया माहौल, सिफारिश के बावजूद मामला रहा बेनतीजा

Spread the love

कार्यक्रम रुकवाने के लिए किसान नेता से सिफारिश की चर्चा, मामला रहा बेनतीजा

झबरेड़ा।
झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाताखेड़ी में 8 अक्टूबर को प्रस्तावित आजाद समाज पार्टी के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम को रुकवाने के प्रयास के तहत झबरेड़ा विधायक  के किसान नेता  के आवास पर पहुंचने की चर्चा सामने आई है।

खाताखेड़ी में 8 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर गरमाया माहौल, सिफारिश के बावजूद मामला रहा बेनतीजा

बताया जा रहा है कि ग्राम खाताखेड़ी में आजाद समाज पार्टी के नेता मोहम्मद इंतनाम के आवास पर 8 अक्टूबर को एक बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। सूत्रों का दावा है कि कार्यक्रम को लेकर झबरेड़ा विधायक  ने किसान नेता  से बातचीत की और कार्यक्रम रुकवाने के संबंध में सहयोग मांगा।

इसकी जानकारी मिलने के बाद किसान नेता  के समर्थक मोहम्मद इंतनाम के आवास पर पहुंचे और पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी। सूत्रों के अनुसार, बातचीत के बावजूद कार्यक्रम को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी और कार्यक्रम रोकने का प्रयास सफल नहीं हुआ।

हालांकि, पूरे मामले को लेकर झबरेड़ा विधायक  की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए कार्यक्रम रुकवाने के प्रयास संबंधी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जा रहे इस घटनाक्रम के बाद अब सभी की नजर 8 अक्टूबर को खाताखेड़ी में होने वाले कार्यक्रम पर टिकी है।

About The Author

You may have missed