Tahelka news

www.tahelkanews.com

रक्तदान दूसरे की मदद के लिए ही नहीं बल्कि रक्तदाताओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक= सुभाष सैनी

Spread the love

रुड़की।‌ आदया पैथोलॉजी लैब की ओर से रामनगर चौक पर रक्तदान तथा मुफ्त हेल्थ चेक अप शिविर आयोजित किया गया जिसमें 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया तथा 7 लोगों ने निःशुल्क हेल्थ चेकअप कराया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि रक्तदान दूसरे की मदद के लिए ही नहीं बल्कि रक्तदाताओं के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। रक्तदान से जहां हृदय रोग का खतरा कम होता है, वहीं कैंसर की संभावनाएं भी कम होती है। सैनी ने इस पुण्य कार्य के लिए जहां एक ओर रक्तदान करने वाले युवाओं की भूरी भूरी प्रशंसा की वहीं शिविर संचालकों की भी सराहना की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सुभाष सैनी के साथ विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार सैनी, भाजपा युवा नेता मोहित राष्ट्रवादी, पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप, युवा समाजसेवी विकास चौधरी, प्रख्यात चिकित्सक अतुल भटनागर ने सभी रक्त दाताओं को मेडल पहना व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शिविर के शुभारंभ में शिविर संचालकों अखिल सैनी, अमित कुमार व प्रियंश सैनी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शिविर के सफल संचालन में दीक्षित सैनी, प्रमोद कुमार, सारिका कोटनाला, दुर्गा भाकुनी, रश्मि सैनी आदि ने भरपूर सहयोग किया।

About The Author

You may have missed