लियाकत कुरैशी
भगवानपुर। बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में 26 सितंबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प से नागरिकों को जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को यह एहसास होना चाहिए कि देश के विकास में उसकी भी जिम्मेदारी है। स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ, संस्कारित, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 की अल्फिया ने प्रथम, कक्षा 12 की शबाना ने द्वितीय तथा कक्षा 9 की सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की इल्मा रानी प्रथम, कक्षा 10 की सना द्वितीय तथा कक्षा 10 की नूरी खातून तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कल्पना सैनी, डॉ. विजय त्यागी एवं नेत्रपाल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन रजत बहुखंडी ने किया।
इस अवसर पर संजय पाल, अनुदीप, रितु वर्मा, अर्चना पाल, निधि, तनु, सारीन, सैयद त्यागी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे,,तीन की मौत 10 घायल,, शादी तय करने लक्सर जा रहा था परिवार; रवि राणा सहित ग्रामीण पहुंचे अस्पताल
विद्यालय के मुख्य गेट पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानाचार्य ने पुलिस से लगाई गुहार
30 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, स्नातक एवं परास्नातक अभ्यर्थियों के लिए लगभग 200 रिक्तियों पर रोजगार का अवसर