लियाक़त कुरेशी
झबरेड़ा:-जंगल में कच्ची शराब बनाते हुए पुलिस ने एक माफिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया तथा मौका देख कर दो शराब माफिया फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा के लखनोता पुलिस चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर टीम के साथ गश्त कर रहे थे उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शेरपुर के जंगल में कुछ शराब माफिया ईख के खेत में शराब की कशीदगी कर रहे हैं टीम के साथ सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने ईख के खेत में छापेमारी की तो वहां पर कच्ची शराब बनाने वाला प्रमोद निवासी मखदुमपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा हरिष्याम उर्फ पटवारी व अशोक निवासी मखदूमपुर थाना मंगलौर भागने में सफल रहे साथ ही पुलिस ने कच्ची शराब में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण भी बरामद किए पुलिस टीम में शामिल थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सुंदर ,कांस्टेबल नूर हसन, कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह होमगार्ड सहेंद्र मौजूद रहे।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा